फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जर्जर मकान में दबकर महिला की मौत

Mon, 13 Oct 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चक कोरियो पूरे फैज गांव में रविवार की शाम जर्जर मकान के ढहने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गांव की रिंकी देवी (28) पत्नी नरेश रविवार की शाम भैंस चराने गांव के बाहर गई थी। इस दौरान वह एक जर्जर मकान के नीचे बैठी थी। तभी मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे मलबे से निकालकर अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें