फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, मुकदमा

Fri, 04 Jul 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर कोखराज कोतवाली पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भरवारी कस्बे के नेहरु नगर (पानी टंकी) मोहल्ले की गीतिका तिवारी ने बताया कि उसकी शादी महाराष्ट्र के नागपुर जिले के श्री नगर मनकापुर में हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। इसके बाद भी ससुरालियों के रवैये में सुधार नहीं हुआ।
आरोप है कि 27 जनवरी 2025 को ससुराल वालों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक बार फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। बुधवार को पुलिस ने पति हर्षित मिश्रा, ससुर श्रीनाथ मिश्रा, सास अंजू देवी व देवर लय मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


प्रेमी संग तीसरी बार चली गई किशोरी
कोखराज इलाके की एक किशोरी तीसरी बार प्रेमी के साथ चली गई। पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी 16 साल की बेटी को वर्ष 2023 में पड़ोसी युवक बहला ले गया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस बेटी को 50 दिन बाद बरामद कर पाई थी। नौ जून 2024 को बेटी फिर से प्रेमी के साथ चली गई थी। इस बार आरोपी के खिलाफ अपहरण के साथ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का मामला भी दर्ज कराया था। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण 30 जून को वह फिर से किशोरी को बहला ले गया। कोखराज इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्या ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक व किशोरी की तलाश कराई जा रही है।

चोरी के मामले में अज्ञात पर मुकदमा
नगर कोतवाली के कुलौली गांव निवासी मनोज कुमार प्रजापति ने बताया कि 30 जून की रात चोर पीछे की दीवार से सेंध लगाकर उसके घर में घुस गए थे। इस दौरान घरेलू सामानों के साथ आलमारी-बॉक्स का ताला तोड़कर कीमती गहने पार कर दिए थे। इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें