सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक ने शुक्रवार को एसपी सत्यनारायण प्रजापत को प्रार्थनापत्र देकर पत्नी पर लाखों के जेवरात व नकदी लेकर प्रेमी के साथ जाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर एसपी ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कोखराज क्षेत्र एक गांव की युवती के साथ छह वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। छह माह पहले पत्नी बिना बताए घर से मायके चली गई थी।
इसके बाद घरवालों के समझाने के बाद वापस आकर रहने लगी। मंगलवार दोपहर मायके के एक प्रेमी के साथ जेवरात और 25 हजार रुपये नकदी लेकर चली गई। खोजबीन के बाद भी पत्नी का पता नहीं चल सका है।