फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: माला कारोबार से आर्थिक रूप से मजबूत बनीं सुमन देवी

Sat, 11 Apr 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सुमन देवी - फोटो : नानपारा में गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की लगी लाइन।
विज्ञापन
सरसवां ब्लॉक के बरहमपुर गांव की सुमन देवी ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। आर्टिफिशियल फूलमाला के कारोबार से शुरुआत कर अब उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना लिया है।
विज्ञापन


सुमन देवी ने बताया कि वह वर्ष 2021 में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं। इसके बाद उन्होंने आर्टिफिशियल फूलमाला बनाने का काम शुरू किया। शुरुआत में छोटे स्तर से शुरू हुआ यह कारोबार धीरे-धीरे बढ़ता गया और शादी-विवाह के सीजन में उनकी मालाओं की मांग काफी बढ़ने लगी।
लगन के समय उनके यहां लगातार ऑर्डर आते हैं, जिससे उनकी आय में अच्छा इजाफा होता है। समूह से मिली मदद और प्रोत्साहन के चलते सुमन देवी ने अपने काम का विस्तार किया। उन्होंने गाड़ी धुलाई सेंटर भी खोल लिया, जहां उनके पति काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमन देवी का कहना है कि आज वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला पा रही हैं और परिवार का जीवन स्तर पहले से बेहतर हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें