फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: एक दूजे के हुए 501 जोड़े

Sun, 10 Feb 2019 12:34 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत शनिवार को शुभ मुहूर्त में 501 जोड़े परिणय सूत्र में बांधे गए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जिला प्रशासन ने शादी की रस्म पूरी कराई। नवविवाहित जोड़ों को सरकार की मंशा के अनुरूप उपहार देकर विदा किया गया। कार्यक्रम स्थल वर-कन्या पक्ष के लोगों व दर्शकों से खचाखच भरा रहा।
विज्ञापन


गरीबों को बेटी के ब्याह की चिंता न रहे इसके लिए सूबे के मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह योजना संचालित कर रखी है। योजना के तहत समय-समय पर समाज कल्याण विभाग द्वारा जोड़ों को चिन्हित कर उनकी शादी कराई जाती है। शनिवार को निर्धारित सामूहिक विवाह के लिए शुक्रवार तक 408 जोड़े ही चयनित थे। शनिवार को विवाह कार्यक्रम में इनकी संख्या बढ़कर 501 पहुंच गई। डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व व एसपी की निगरानी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़े सात जन्मों के बंधन में बंध गए। नवविवाहित जोड़ों को शासन की मंशा के अनुरूप जेवरात, कपड़े व गृहस्थी के अन्य सामान भी जिला प्रशासन ने मुहैया कराया।

इस दौरान एक साथ शादी के मंडप पर संपन्न हुए कार्यक्रम को देखने के लिए वर व कन्या पक्ष के अलावा जिले भर से आए लोगों की भीड़ लगी रही। शादी समारोह में सांसद विनोद सोनकर, विधायक मंझनपुर लाल बहादुर, विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता, विधायक सिराथू शतीला प्रसाद के अलावा डीएम मनीष कुमार वर्मा, उनकी पत्नी एवं अकांक्षा समिति की पदेन अध्यक्ष अंकिता राज, एसपी प्रदीप गुप्ता, सीडीओ इंद्रसेन सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार, पीडी राकेश मिश्र समेत सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें