नेवादा (ब्यूरो)। सरायअकिल थाना क्षेत्र के लालापुर का पुरवा गांव की एक विवाहिता की संदिग्धदशा में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर स्थित कुएं में उसकी लाश मिली। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव कुएं से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के बसुहार गांव की रहने वाली राजपती (40) की शादी 18 साल पहले लाला का पुरवा गांव में विजय सिंह के साथ हुई थी। विवाहिता के भाई की मानें तो कुछ दिन पहले उसके बेटे की मौत हो गई थी। बताया कि इसके बाद से ही पति और परिवार के अन्य सदस्य उसे प्रताड़ित करने लगे थे। आरोप है कि बुधवार की रात भी उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। पीटने के बाद ससुरालियों ने उसे कुंए में फेंक दिया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कुंए से बाहर निकालते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जांच के बाद आगे के कार्रवाई की जाएगी।