फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किशोरी को ले भागा युवक

Fri, 10 Jul 2015 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी बुधवार की शाम घर से खेत की ओर गई थी। तभी से वह लापता है। किशोरी के देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। हालांकि इस दौरान यह जानकारी जरूर हुई, कि किशोरी गांव में रिश्तेदार के घर आए युवक के साथ देखी गई थी। इस जानकारी के बाद किशोरी के पिता ने बाराबंकी के इसी युवक पर शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि युवक और किशोरी की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें