फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर बना विवाहिता के आबरू का दुश्मन

Mon, 13 Jul 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी इलाके के एक गांव ब्याही युवती का ससुर हैवान बना हुआ है। आए दिन उसकी आबरू के साथ खेलने का प्रयास करता रहता है। शनिवार शाम विवाहिता ने विरोध किया तो नाकाम अधेड़ ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। और कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। मायके पहुंची युवती ने आपबीती परिजनों के साथ फोन पर पति को दी। पीड़िता की तहरीर पर दरिंदे ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसका पति बाहर रहकर कमाई करता है। घर पर वह ससुराल के अन्य सदस्यों के साथ रहती है। शनिवार की दोपहर घर के लोग खेत पर काम करने के लिए गए थे। इसी दौरान उसे घर में अकेली देख अधेड़ ससुर हैवान बन गया। और उसे कमरे में दबोच कर जबरदस्ती करने लगा। ससुर का दुस्साहस देख विवाहिता ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू किसा तो उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

जब तक लोग पहुंचते ससुर ने उसे पीटकर कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी दते हुए भाग दिया। ससुर के चंगुुल से छूटी विवाहिता घटन की जानकारी पति को देते हुए मायके चली गई। बताया कि इससे पहले भी उसके साथ कई बार हैवान बने ससुर ने शारीरिक संबध बनाने का प्रयास किया था। देर शाम थाने पहुंची पीडिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें