फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्कशीट का इंतजार, नौकरी की दरकार

Mon, 05 Dec 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत जिले के हजारों युवकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद परीक्षा भी ली गई, लेकिन सालों बीत गए मार्कशीट का वितरण नहीं किया गया। मार्कशीट न मिलने से इन बेरोजगारों को रोजगार नहीं हासिल हो रहा है। इससे यह परेशान हैं। परीक्षा परिणाम जारी कराने के लिए सीडीओ ने मिशन निदेशक को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


   जिले के बेरोजगारों को वर्ष 2014-15 से लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हर साल हजारों युवकों से आवेदन लेकर ट्रेड वार तीन, छह व नौ माह का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद युवाओं की परीक्षा कराई जाती है। पहले बैच में 1652 युवकों ने प्रशिक्षण लिया। इनमें से 1242 युवकों का मूल्यांकन हुआ और इसके सापेक्ष 226 युवाओं का ही परिणाम जारी किया गया। एक हजार से ज्यादा युवाओं को अभी भी अपनी मार्कशीट मिलने का इंतजार है।

यही हाल पिछले साल व अबकी सत्र का है। बड़ी संख्या में बेरोजगार ट्रेनिंग करने व परीक्षा देने के बाद मार्कशीट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें परीक्षा परिणाम नहीं मिल रहा है। इससे वह परेशान हैं। उन्हें कोई रोजगार नहीं मिल रहा है। खुद का भी वह कारोबार नहीं शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा यदि किसी कंपनी में आवेदन करते हैं तो उनसे मार्कशीट पहले मांगी जाती है। सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने इसे गंभीरता से लेेते हुए मिशन निदेशक को पत्र भेजा है। साथ ही कहा है कि प्रशिक्षण लेने वाले युवकों को परीक्षा परिणाम दिलाया जाए।
विज्ञापन


क्या कहते हैं जिला प्रबंधक
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना के जिला प्रबंधक अमित सिंह का कहना है कि मार्कशीट आने में विलंब हो रहा है। दिल्ली आफिस से ही मार्कशीट जारी होती है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि शत-प्रतिशत मार्कशीट का वितरण करा दिया जाए।

मेला में 412 को मिला रोजगार
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक अमित सिंह ने जिले में अब तक तीन रोजगार मेला लगवाएं हैं। उनका दावा है कि कुल 412 लोगों को उन्होंने रोजगार दिलाया है। सभी युवकों को कंपनियां गैर जिलों व प्रांतों में ले गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें