फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजार तैयार

विज्ञापन
Market ready to entice customers on Dhanteras - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
धनतेरस और दीपावली के लिए दोआबा के बाजार पूरी तरह से सजकर तैयार हैं। कोविड के चलते महीनों से ठंडे पड़े बाजार को त्योहारों से बड़ी उम्मीदे हैं। धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हालात के बीच व्यापारियों ने तैयारी की है।
विज्ञापन

धनतेरस और दीपावली के लिए सराफा बाजार, ऑटोमोबाइल, बर्तन, गिफ्ट आइटम, इलेक्ट्रानिक्स बाजार सज चुके हैं। व्यापारियों को बृहस्पतिवार को धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
धनतेरस के लिए ज्वेलरी, बर्तन, क्राकरी, इलेक्ट्रानिक और ऑटोमोबाइल्स का बाजार सज चुका है।12 व 13 नवंबर को मनाए जाने वाले धनतेरस के लिए इस बार बाजार में सोने-चांदी के सिक्कों की तमाम डिजाइन उपलब्ध हैं। इधर, कई दिनों से सोने-चांदी के बाजार में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है।
विज्ञापन

आर्थिक संकट और बाजार में छाई मंदी के बीच कारोबारियों ने इस बार ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए गहने तैयार कराए हैं। लक्ष्मी-गणेश की आकर्षक मूर्तियां भी दुकानों में सजाई गई हैं। सराफा व्यापारी पन्नालाल वर्मा का कहना है कि कोविड के चलते पिछले कई महीने से बाजार में सन्नाटा चल रहा था। धनतेरस और दीपावली से कारोबार चढ़ने की काफी उम्मीद है।
इसी हिसाब से तैयारी की गई है। बर्तन बाजार में तो बुधवार को भी चहल-पहल रही। व्यापारी त्योहार के लिए देर रात तक दुकानें सजाने में में जुटे रहे। बर्तन व्यापारी राजेश कसेरा बताते हैं कि ग्राहकों की पसंद के हिसाब से नई व आकर्षक डिजाइनों की रेंज लगाई गई है। लोग अब एल्युमिनियम की बजाय स्टील, तांबा या फिर क्राकरी को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं।
इलेक्ट्रानिक बाजार में तो त्योहारी ऑफर की धूम है। इलेक्ट्रानिक विक्रेता राजीव केसरवानी बताते हैं कि तकरीबन सभी कंपनियों ने टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि पर ऑफर दिया है। कमोबेश यही हाल ऑटोमोबाइल सेक्टर का है। हर कंपनी ने वाहनों पर अलग-अलग तरह की छूट दी है।
ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैक का बढ़ा रिवाज
दुकानदारों ने पंच दीपोत्सव को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। उन्हें उम्मीद है कि धनतेरस और दिवाली पर अच्छा कारोबार होगा। कोविड के चलते बाजार का ट्रेंड बदला दिख रहा है। इस बार लोग मिठाई से थोड़ी दूरी बना रहे हैं। परिचितों को गिफ्ट पैक देना पसंद किया जा रहा है। ऐसे में इस बार गिफ्ट पैक की मांग बढ़ी है। जिला मुख्यालय मंझनपुर की विभिन्न दुकानों में गिफ्ट पैक सज गए हैं। मिठाई की जगह लोग ड्राई फ्रूट का पैकेट गिफ्ट करा रहे हैं।
मास्क व सैनिटाइजर लेकर जाएं शॉपिंग करने
त्योहारों की खुशियां बरकरार रखने के लिए जरूरी होगा कि हर कदम पर कोरोना को लेकर सावधानी बरती जाए। ताकि, उत्सव के संग जीवन की रंगोली में कोरोना का रंग न भरने पाए। बाजार में भीड़भाड़ वाली जगह जाने से बचें। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल का कहना है कि कारोना संक्रमण की रफ्तार केवल कम हुई है। त्योहार बाद वायरस का हमला तेज होने की उम्मीद है। लिहाजा बाजार जाने पर सामाजिक दूरी बनाए रखने के साथ ही मास्क और सैनिटाइजर का साथ न छोड़ें।

Market ready to entice customers on Dhanteras- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें