फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: समय की पटरी से उतरी कई ट्रेनें, मुसाफिर परेशान

Mon, 17 Nov 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारी रेलवे स्टेशन से कानपुर, प्रयागराज, खागा, फतेहपुर, वाराणसी, गया और दिल्ली सहित कई अन्य शहरों की ओर जाने वाले यात्री को ट्रेनों के देरी से आने पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में असुविधाएं हुई। संगम एक्सप्रेस व इंटरसिटी सुबह आधे घंटे देरी से पहुंची। वहीं 10 बजे पहुंचने वाली सिक्किम महानंदा ट्रेन पौने तीन घंटे की देरी से भरवारी रेलवे स्टेशन पर आई।
विज्ञापन

भरवारी से कानपुर की ओर से सुबह मेमो, चौरीचौरा एक्सप्रेस और महानंदा एक्सप्रेस जाती है। सुबह की पहली ट्रेन होने के कारण मेमो से बड़ी संख्या में यात्री कानपुर, फतेहपुर, खागा, बिंदकी आदि स्टेशनों के लिए सफर करते हैं। रविवार को यह ट्रेन करीब 25 मिनट की देरी से आई। वहीं चौरीचौरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 24 मिनट की देरी से पहुंची। जबकि सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस से लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्री ज्यादा आते-जाते हैं।
कानपुर व दिल्ली जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर बैठे मंझनपुर के केके सिंह, राजू और सचिन को सिक्किम महानंदा ट्रेन पकड़नी थी। मोबाइल पर ट्रेन की स्थिति को देखकर तय समय पर आ गया था। यहां पहुंचा तो दो घंटे 39 मिनट देरी से ट्रेन पहुंची। ट्रेन के लेट होने से दिक्कत हो गई है।
विज्ञापन

वहीं संगम एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 6.45 की जगह 7.21 बजे 36 मिनट की देरी व कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन भी सुबह 9.10 बजे की जगह 9.40 बजे आधे घंटे की देरी से भरवारी पहुंची। जबकि सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस शाम 4.44 की जगह पौन घंटे की देरी से 6.09 बजे स्टेशन पहुंची l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें