महमूदपुर मनौरी में अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के मामले में शुक्रवार को मुख्य आरोपी नौशाद के भाई व अभियुक्त शकील पुत्र निजामुद्दीन के मकान को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन के अनुसार, कार्रवाई से पहले संबंधित विभागों ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
महमूदपुर मनौरी में अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के मामले में शुक्रवार को मुख्य आरोपी नौशाद के भाई व अभियुक्त शकील पुत्र निजामुद्दीन के मकान को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रशासन के अनुसार, कार्रवाई से पहले संबंधित विभागों ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में मकान को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि शकील के मकान पर हुई इस कार्रवाई के साथ ही मामले से जुड़े सभी अभियुक्तों की संपत्तियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान पूरा हो गया है। नौशाद के तीन मंजिला मकान और छह प्रतिष्ठान पहले हो चुके हैं ध्वस्त इससे पहले मुख्य आरोपी नौशाद के तीन मंजिला मकान के अलावा शहर के छह अलग-अलग स्थानों पर स्थित उसके अन्य प्रतिष्ठानों को भी प्रशासन ध्वस्त कर चुका है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। संपत्तियों को चिह्नित कर नियमानुसार ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। - डॉ. अमित पाल, डीएम