फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तेल कारखाना लगा महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहीं मंजू

Tue, 10 Feb 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के कैमा गांव में संतोषी मां महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष मंजू देवी ने तेल कारखाना स्थापित कर बेरोजगार महिलाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाया है। कारखाने में काम कर रहीं महिलाएं प्रतिमाह तीन से चार हजार रुपये कमा रही हैं। कारखाने में तैयार खाद्य तेल की बिक्री क्षेत्र के बाजारों में कर मंजू देवी अपनी आर्थिक स्थिति भी मजबूत कर रही हैं।
विज्ञापन

सिराथू विकासखंड के कैमा गांव निवासी मंजू देवी ने वर्ष 2021 में गांव की 10 महिलाओं को संगठित कर राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत संतोषी मां महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया। सरकारी सहायता मिलने पर बैंक से ऋण लेकर घर में सरसों तेल का कारखाना स्थापित किया। कारखाने में किसानों से सरसों खरीदकर मशीनों के माध्यम से तेल तैयार किए गए। जिनकी बिक्री मंझनपुर, सिराथू, उदिहिन नारा, फतेपुर के धाता सहित अन्य बाजारों में की जाती है।
मंजू देवी ने बताया कि काम में गांव की अन्य महिलाओं को भी जोड़ा गया है। इस व्यवसाय से प्रतिमाह 30 से 40 हजार रुपये का मुनाफा होता है, जिसे 10 सदस्यों में बराबर बांटा जाता है।
विज्ञापन

कैमा गांव में संचालित तेल कारखाने के माध्यम से मंजू देवी अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं। खाद्य तेल की बिक्री बाजारों के साथ-साथ अधिकारियों और कर्मचारियों को भी करने के प्रयास किए जा रहे हैं जिससे व्यापार और बढ़ सके। - महेंद्र कुमार, एडीओ आईएसबी, सिराथू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें