फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सड़क हादसे में घालय युवक की इलाज के दौरान मौत

Tue, 10 Feb 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट क्षेत्र में प्रयागराज-मंझनपुर मार्ग पर आदर्श ढाबा के पास चार फरवरी को सड़क हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसके साथी का इलाज चल रहा है। हादसा गलत साइड से आ रहे बाइक सवार की लापरवाही से हुआ।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक, तेरहरा निवासी रामकरन पुत्र बबलू अपने दोस्त रासिद पुत्र शादिक अली के साथ चार फरवरी को प्रयागराज रेलवे ग्रुप-डी की परीक्षा देने गया था। परीक्षा देने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब 7:12 बजे संदीपनघाट थाना क्षेत्र में भैरोभीटी स्थित आदर्श ढाबा के पास सामने से गलत साइड से आ रही एक बाइक उनकी बाइक से टकरा गई।
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में भर्ती कराया। कुछ देर बाद होश में आए रासिद ने परिजनों को सूचना दी। रामकरन की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान छह फरवरी की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर बाइक नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें