फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में मंझनपुर ने मारी बाजी

Sun, 08 Oct 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्यानपुर। सिराथू ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कादीपुर में शनिवार को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल में मंझनपुर की टीम ने सिराथू को पराजित कर दिया।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के बच्चों में खेल के प्रति रुचि जगाने के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं स्कूलों में कराई जा रही हैं। इसी के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय कादीपुर में योग प्रतियोगिता कराई गई। इसमें सभी आठ ब्लॉकों की बालक और बालिका वर्ग की अलग-अलग टीमों ने हिस्सा। डायट प्रवक्ता डॉ. देवेश सिंह ने इसका शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में कई टीमों ने हिस्सा लिया।

अंत में मंझनपुर और सिराथू की टीम फाइनल में पहुंची। दोनों टीमों ने योग का शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में कड़े मुकाबले के बाद मंझनपुर की टीम ने 666 अंक हासिल कर पहला स्थान पाया। जबकि सिराथू को 614 अंक मिले। सिराथू को उपविजेता घोषित किया गया। इसी तरह बालिका वर्ग में मंझनपुर की टीम को 680 अंकों के साथ विजेता घोषित किया गया। सिराथू को 582 अंक मिले, जिस पर उसे उपविजेता का खिताब मिला।
विज्ञापन


दोनों टीमों में शामिल योग खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार सिंह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मनमोहन सिंह चौहान, चंद्रबली रैना, मानस मिश्रा, विनय कुमार सिंह, आलोक पटेल, शिवभान, रामशंकर प्रजापति, आलोक सोनी, सत्येंद्र सिंह पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें