तहसील में लग रहे सीसी कैमरे के काम को देखते एसडीएम। संवाद
तहसील के कर्मचारियों पर अब तीसरी निगाह का पहरा रहेगा। साथ ही फरियादियों की हर गतिविधि पर निगाह रखने के लिए कैमरे लगाए गए है। 20 सीसीटीवी कैमरे की मदद से तहसील परिसर के हर हिस्से, न्यायालयों, कंप्यूटर कक्ष, रिकॉर्ड रूम, मैदान और मुख्य प्रवेश द्वार पर नजर बनाई जाएगी।
एसडीएम सदर एसपी वर्मा ने बताया कि इन कैमरों से न केवल फरियादियों की गतिविधियों की निगरानी होगी, बल्कि लेखपाल, कानूनगो और अन्य कर्मचारियों पर भी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी की बेवजह तहसील में मौजूदगी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। कैमरों की फुटेज की रोजाना जांच होगी और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जाएगी।
तहसीलदार सिद्धांत कुमार ने बताया कि कैमरे लगाने का काम शुरू हो गया है, जो वॉयस रिकॉर्डर से भी लैस होंगे, इससे जरूरत पर संदिग्ध बातचीत की पुष्टि की जा सकेगी।