हाईवे की स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करता कर्मचारी। संवाद
- फोटो : संगठन
प्रयागराज-मंझनपुर हाईवे के सुहाने सफर में स्ट्रीट लाइट बाधा बन रही थी। करीब चार किमी के सफर में रात को कहीं लाइट जलती तो कहीं बंद रहती थी। इस समस्या को आपके अपने अखबार अमर उजाला ने बीते सोमवार आठ सितंबर को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विद्युत विभाग ने लाइटों को सही कराने का काम शुरू कर दिया है।
समदा चौराहे से बिसारा तक करीब चार किमी हाईवे के बीच में लगी स्ट्रीट लाइट खराब थी। एक पोल की लाइट जलती तो दूसरे की बंद हो जाती। ऐसे में वाहन चालकोंं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके साथ ही रात में जो लोग साइकिल से आते-जाते थे उन्हें राहजनी का खतरा रहता था।
सोमवार के अंक में हाईवे पर अंधेरे में सफर...रात को हादसे का सताता रहता है डर शीर्षक से खबर प्रकाशित किया गया था। बुधवार को प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग ने लाइटों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों में शामिल अनिल कुमार, आशुतोष और नितेश समेत अन्य लोगों ने कार्य शुरू होने पर खुशी जताई है।