फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मंझनपुर संभाग अव्वल, सिराथू को मिला दूसरा स्थान

Wed, 30 Aug 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
ओसा ​स्थित दुर्गा देवी इंका में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते
विज्ञापन
मंझनपुर। माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा में हुआ। इसमें मंझनपुर संभाग ओवरऑल चैंपियन रहा। जबकि सिराथू को दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बालक-बालिका वर्ग के पांच दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग के 50 किलोग्राम में मंझनपुर संभाग की मधु देवी, 53 किलोग्राम में सिराथू संभाग की सरस्वती, 59 किलोग्राम में चायल संभाग की सकुन विजेता रहीं। बालक वर्ग (अंडर-17) के 45 किलोग्राम में मंझनपुर संभाग के अनुराग, 51 किलोग्राम में दीपेंद्र कुमार व 65 किलोग्राम में सचिन कुमार अव्वल रहे। जबकि 48 किलोग्राम में चायल संभाग के मनी, 80 किलोग्राम में रुद्र प्रताप व 60 किलोग्राम में विजय सिंह विजयी रहे।

71 किलोग्राम में सिराथू संभाग के नीरज पाल ने बाजी मारी। इसी प्रकार (अंडर-14) में 35 किलोग्राम में मंझनपुर संभाग के श्रवण कुमार, 38 में बलराम, 41 में राजमान देव, 44 में अश्वनी, 48 में राममिलन व 57 किलोग्राम में अनुज कुमार विजेता रहे। जबकि 52 किलोग्राम में सिराथू संभाग के मनजीत कुमार ने बाजी मारी। बालक वर्ग (अंडर-17) में 57 किलोग्राम वर्ग में मंझनपुर संभाग के नीरज कुमार, 61 में शेर सिंह व 65 किलोग्राम में सिराथू संभाग के आलोक विजेता रहे।
विज्ञापन


इससे पहले डीआईओएस सच्चिदानंद यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चुन्नी लाल, जिला खेल सचिव श्यामलाल, अवध कुमार, रामसूरत, सतीश, संदीप कुमार, अजीत कुमार, अरविंद कुमार समेत विभिन्न विद्यालयों के समस्त व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें