फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ऑनलाइन गेम में ठगी के शिकार किशोर ने लगा ली फांसी

Wed, 30 Aug 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। ऑनलाइन गेम में ठगी के शिकार सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसरिया गांव के एक किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह नींबू के पेड़ पर बेल्ट से बने फंदे पर उसका शव लटका मिला।
विज्ञापन


केसरिया निवासी भगवानदीन का बेटा अनुज कुमार (15) मंगलवार की सुबह छह बजे बाग जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद उसका बड़ा भाई रामू नींबू तोड़ने बाग की तरफ गया। बाग में उसकी नजर फंदे पर लटक रहे छोटे भाई अनुज पर पड़ी तो वह चीख पड़ा। आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। मौत की खबर सुनकर परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद सैनी पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

ग्रामीणों में चर्चा है कि किशोर ऑनलाइन गेम खेलता था। महीने भर पहले उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये कट गए थे। इसके बाद से वह गुमसुम रहता था। मृतक के भाई रामू का कहना है कि ठगी का शिकार होने से दुखी अनुज ने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि किशोर कुछ दिनों से मानसिक अवसाद में था। मामले में वह किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते हैं। लिहाजा परिजनों के अनुरोध पर पंचनामा भरकर शव सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

- चंद्रभूषण मौर्या, थानाध्यक्ष सैनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें