फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मंझनपुर ने देवखरपुर को 38 रन से हराया

Sat, 03 Jan 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
प​श्चिमशरीरा में क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत:​खिलाड़ी - फोटो : credit
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा के मिनी स्टेडियम में शुक्रवार को देवखरपुर इलेवन व आरबी सेल्स एंड सर्विस मंझनपुर के बीच मुकाबला हुआ। मुकाबले में मंझनपुर की टीम ने देवखरपुर को 38 रन से मात दी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मंझनपुर टीम निर्धारित 14 ओवर में 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मंझनपुर की ओर से अनुराग रावत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 17 गेंदों में 32 रन बनाए। देवखरपुर की ओर से गेंदबाज विजय ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक चार विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवखरपुर की टीम 12 ओवर में मात्र 76 रन पर ऑलआउट हो गई। मंझनपुर की ओर से गेंदबाज मानिक कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। आयोजक पूरन सिंह ने मंझनपुर के खिलाड़ी अनुराग रावत को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समाजसेवी परवेज अहमद व रामू कोटेदार ने दिया। मैच में अंपायर की भूमिका राकेश सरोज व बिरन सरोज ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें