फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मंदौर ने कुशवाहा ट्रेडर्स को दो प्वाइंट से हराकर न्यू आजाद वॉलीबाॅल टूर्नामेंट का जीता खिताब

Sat, 03 Jan 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
चरवा में वाॅलीबाॅल खेलते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक - फोटो : credit
विज्ञापन
नगर पंचायत चरवा स्थित सरकारी अस्पताल के पास बृहस्पतिवार देर रात नए वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित न्यू आजाद वॉलीबाॅल क्लब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। फाइनल मुकाबले में रायबरेली मंदौर की टीम ने प्रयागराज की कुशवाहा ट्रेडर्स को 25-23 से पराजित कर दो प्वाइंट से खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष जगनारायण ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। आयोजक नगर पंचायत सभासद प्रवीण पाल ने बताया कि प्रतियोगिता में स्थानीय क्षेत्र के अलावा हंडिया, रायबरेली, पुलिस लाइन प्रयागराज, फूलपुर, प्रतापगढ़, साईं हॉस्टल लखनऊ, गोरखपुर, मेयोहाल प्रयागराज, मनौरी, पूरे अयोध्या और चरवा सहित कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विजेता मंदौर टीम के कप्तान मो. यूसुफ सहित खिलाड़ी मो. आजम, अंकित विश्वकर्मा, सौरभ, मो. साहब, अजीम मोहम्मद, अफजल और विवेक को कमेटी की ओर से पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता कुशवाहा ट्रेडर्स टीम के कप्तान पंकज सहित खिलाड़ी हिमांशु, आदर्श, दीपांशु, करन पांडेय, सानू और सूरज को दो हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

मैच रेफरी राजू पाल, रिंकू यादव और भंवर सिंह यादव ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। इस दौरान वरिष्ठ खिलाड़ी महेंद्र कुमार पाल, हरमन सिंह, भूपेंद्र सिंह, योगेंद्र कुमार, रामबाबू कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, राजाराम पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें