फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में वृद्धा की मौत

Fri, 07 Oct 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
दुर्धटनाग्रस्त वाहन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मंझनपुर। करारी-मंझनपुर मार्ग पर गुरुवार की शाम जिला अस्पताल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। दोपहर वह घायल रिश्तेदार का अस्पताल में हालचाल लेने आई थी। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

   मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कादिराबाद गांव की रहने वाली संपतिया देवी (70) पत्नी संपत लाल गुरुवार की दोपहर जिला अस्पताल एक मरीज को देखने के लिए आई थी। बताया जा रहा है कि शाम को वह जिला अस्पताल गेट के समीप वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान सिराथू की ओर से आए अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वृद्धा को गंभीर चोटें आईं। महिला को जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस के साथ ही रोते-बिलखते घर वाले पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर हादसे के बाद चालक  वाहन लेकर भाग निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें