फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रिश्ते के सालों ने युवक की लाठी-डंडे से पीटकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चक नारा गांव स्थित तीजापर चौराहे पर रविवार सुबह करीब आठ बजे बाइक बनवाने गए युवक की दो सगे भाइयों ने पीटकर हत्या कर दी। वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। आरोपी मृतक के बड़े भाई के साले हैं। पुलिस की तीन टीमें उनकी तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

चक नारा गांव निवासी लालचंद्र सोनकर (23) पुत्र पथरू सोनकर सूरत में मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि लालचंद्र चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। कुछ दिन पहले ही घर आया था।
रविवार सुबह वह अपने भतीजे अंकित (15) के साथ चक नारा के तीजापर चौराहा स्थित बाइक की दुकान पर गाड़ी बनवाने गया था। नारा गांव के ही उसके बड़े भाई की ससुराल के सगे भाई मनोज सोनकर और वीरेंद्र सोनकर ने उस पर लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लालचंद्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। भतीजे अंकित ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। रात भर उसका इलाज चला।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 7:38 बजे लालचंद्र की सांस थम गई। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को भाभी पार्वती देवी की तहरीर पर मारपीट की एफआईआर दर्ज की गई थी। मौत होने के बाद हत्या की धाराएं बढ़ाई गई हैं।

वर्जन

मृतक की भाभी की तहरीर पर मनोज सोनकर और वीरेंद्र सोनकर के खिलाफ हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सत्यनारायण, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें