फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: लड्डू बना परिवार में आर्थिक मिठास घोल रहीं किरन

Mon, 11 May 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
गुलाबी साड़ी में समूह की महिलाओं के साथ काम करती किरन शुक्ला। स्रोत: स्वयं - फोटो : ​शिलान्यास के दौरान पूजन करते विधायक सुरेश्वर सिंह।
विज्ञापन
सरसंवा ब्लॉक के पूरब सरावां गांव की रहने वाली किरन शुक्ला लड्डू बनाकर परिवार में आर्थिक मिठास घोल रहीं हैं।बेसन के लड्डू, नमकीन, अचार और अन्य घरेलू उत्पाद बनाकर किरन अब हर महीने 15 हजार रुपये से अधिक की कमाई कर रही हैं।
विज्ञापन

किरन शुक्ला बताती हैं कि फरवरी 2018 में जिले में समूह का गठन होते ही वह उससे जुड़ गई थीं। उनके पति मंगला प्रसाद शुक्ला पहले से छोटे स्तर पर व्यवसाय से जुड़े थे। समूह से प्रेरणा और सहयोग मिलने के बाद उन्होंने भी लड्डू, नमकीन और अचार का काम व्यवस्थित रूप से शुरू किया।
धीरे-धीरे उनके उत्पादों की मांग बढ़ने लगी और स्थानीय बाजार में अच्छी पहचान बन गई। किरन का कहना है कि समूह से जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। उन्होंने बताया कि सरसंवा स्थित पीएचसी में भी समूह के माध्यम से कैंटीन खोली गई है, जिसे उनके पति संचालित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें