फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा बना जानलेवा, टकराए कई वाहन

Sun, 11 Jan 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 कौशाम्बी में भीषण कोहरा जानलेवा बना हुआ है। इसी घने कोहरे की धुंध के कारण रविवार की सुबह हाईवे पर केसरिया गांव के समीप एक के बाद एक कई वाहन टकरा गए। इस दुर्घटना में सभी वाहनों के चालक, खलासी तो बाल-बाल बच गए हैं। पर, कई वाहनों की हुई टक्कर से करीब तीन घंटे तक कानपुर-इलाहाबाद मार्ग वन-वे बना रहा। कौशाम्बी में चार दिन से मौसम बेहद खराब है। दिन-रात कोहरे की धुंध छाई हुई है। शनिवार की रात से लेकर रविवार की सुबह करीब 9 बजे तक ऐसा घना कोहरा रहा। जिससे सड़क पर 5 मीटर भी दिखाई नहीं दे रहा था। इस भीषण कोहरे के कारण सड़कों पर दिन में भी हेड लाइट जलाने के बाद भी वाहन रेंगने को मजबूर थे।
विज्ञापन


वहीं घने कोहरे के कारण रविवार की सुबह करीब 5 बजे सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसरिया गांव के समीप हाईवे पर एक दूसरे से कई वाहन टकरा गए। सुबह कुछ किसान ट्रैक्टर ट्राली पर सब्जियां लादकर मुंडेरा मंडी इलाहाबाद जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली जैसे ही केसरिया गांव के समीप पहुंची। घने कोहरे के कारण सड़क किनारे खड़ी मिनी ट्रक (डीसीएम) से टकराते हुए पलट गई। इसी खड़ी मिनी ट्रक से एक के बाद एक 4 वाहन और आकर टकरा गए। हालांकि कोहरे के कारण वाहनोें की रफ्तार एकदम धीमी होने के कारण इस दुर्घटना में कोई भी चालक अथवा खलासी घायल नहीं हुआ है। तीन घंटे तक डाउन मार्ग पर यातायात बाधित रहा। वहीं स्थानीय लोगोें का आरोप है कि उन्होंने हाईवे पर हुई दुर्घटना की जानकारी एनएचएआई की मोबाइल टीम को फोन करके दी थी। पुलिस ने बाद में वाहनों हटवाकर यातायात शुरु कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें