कौशाम्बी ब्लॉक के राजकीय विद्यालय मकदुमपुर ढोकसहा में वर्षों से रास्ते की समस्या झेल रहे छात्र-छात्राओं को अब राहत मिलने जा रही है। ग्राम प्रधान मनीषा देवी की सक्रिय पहल से आठ फीट चौड़ा पक्का मार्ग बनवाने का प्रस्ताव तैयार हुआ है। करीब 200 मीटर तक पक्का मार्ग होने के बाद 100 मीटर की दूरी बच्चों को पगडंडी और खेतों के मेड़ से होकर तय करनी पड़ती थी। बरसात में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती थी।
बारिश में बहुत समस्या होती थी। कई बार हम लोग गिरकर चोटिल भी हो जाते थे। लेकिन अब रास्ता बनने से बढ़िया हो जाएगा। कुलदीप, छात्र
बरसात के समय में कक्षा में बच्चों की संख्या आधी हो जाती थी। रास्ता बन जाने से हमारे आने-जाने की दिक्कत दूर हो जाएगी और पढ़ाई में बाधा बन रहा रास्ता अब हमेशा के लिए दूर हो जाएगा। - बाल गोविंद, छात्र
ग्राम पंचायत में राजकीय विद्यालय होने से बहुत बड़ी सहूलियत है। पहले बच्चों को पढ़ने के लिए 8-10 किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता था। अब गांव में विद्यालय है और रास्ता चौड़ा होने से बच्चों को आसानी होगी। - अरविंद कुमार, अभिभावक
वर्तमान में छात्र संख्या लगभग 100 से अधिक है और आने वाले समय में यह और बढ़ेगी। रास्ता बन जाने से छात्र सुरक्षा के साथ स्कूल आ-जा सकेंगे और पढ़ाई में भी निरंतरता बनी रहेगी। -डॉ. शकुंतला गोस्वामी,प्रिंसिपल
हमारा उद्देश्य बच्चों की शिक्षा को सुचारू बनाना है। रास्ता बन जाने से बच्चों और अभिभावकों की परेशानियां कम होगी और स्कूल का माहौल भी बेहतर होगा। ग्रामीणों का सहयोग भी इस प्रयास में मिल रहा है। -मनीषा देवी, ग्राम प्रधान
राजकीय विद्यालय मकदुमपुर ढोकसहा जाने वाला दुर्गम रास्ता- संवाद
राजकीय विद्यालय मकदुमपुर ढोकसहा जाने वाला दुर्गम रास्ता- संवाद
राजकीय विद्यालय मकदुमपुर ढोकसहा जाने वाला दुर्गम रास्ता- संवाद