फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर

Sat, 19 Apr 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाधाम के सौंरई बुजुर्ग का मजरा घड़ियालीपुर गांव के समीप शुक्रवार सुबह पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी पिकअप चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सैनी इलाके के कोरियों का मजरा धतई का पूरा निवासी जयसिंह का 18 वर्षीय बेटा अभिमन्यु गांव के साथी दारा सिंह के साथ बाइक से शुक्रवार सुबह सैनी जा रहा था। परिजनों ने बताया कि घड़ियालीपुर गांव के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी इस्माइलपुर में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां कुछ देर बाद अभिमन्यु ने दम तोड़ दिया। जबकि दारा सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी होने पर रोते-चीखते परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश के लिए सड़क किनारे दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही पकड लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें