फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बुद्ध थीम पार्क के गेट पर लगी महावीर स्वामी की पत्थर की प्रतिमा

Fri, 05 Jun 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
बुद्ध थीम पार्क के मेन गेट पर लगी भगवान महावीर जी की प्रतिमा।  संवाद
विज्ञापन
कोसम इनाम में निर्माणाधीन बुद्ध थीम पार्क के मुख्य गेट पर तथागत भगवान गौतम बुद्ध के स्थान पर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा लगाए जाने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को बौद्ध धर्म से जुड़े लोगों की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने आपत्ति जताते हुए संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

कोसम इनाम में लगभग 13 हेक्टेयर भूमि पर उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड के की तरफ से बुद्ध थीम पार्क का निर्माण कार्य चल रहा है। परियोजना के तहत मल्टीपरपज हॉल, गेट कॉम्प्लेक्स, टीएफसी सेंटर, संग्रहालय, बुद्ध थीम पार्क और 51 फीट ऊंची भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा, पार्किंग की व्यवस्था, पेयजल, होटल सहित कई महत्वपूर्ण निर्माण कराए जा रहे हैं।
बौद्ध अनुयायियों का आरोप है कि बुद्ध थीम पार्क के प्रवेश द्वार पर लगाए गए पत्थर में भगवान गौतम बुद्ध के बजाय भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा अंकित कर दी गई है, जो ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से गंभीर त्रुटि है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों व श्रीलंका राम बुद्ध विहार के प्रबंधक टी सिरी विशुद्धी महाथेरों का कहना है कि बुद्ध से जुड़े विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल कौशाम्बी में इस प्रकार की गलती प्रशासन और कार्यदायी संस्था की लापरवाही को दर्शाती है।

शिकायत प्राप्त हुई है। यह गलती कैसे हुई, कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार लोगों से स्पष्टिकरण मांगा जाएगा। साथ ही जल्द से जल्द भगवान महावीर की प्रतिमा को हटवाकर, भगवान बुद्ध जी की प्रतिमा लगवाई जाएगी। - कीर्तिमान श्रीवास्तव , जिला पर्यटन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें