फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कुटी के भीतर महंत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 14 Feb 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
महंत जगदीश दास की फाइल फोटो
विज्ञापन
पिपरी के पेरई गांव स्थित तिल्हापुर मोड़ बाजार में हनुमान मंदिर की कुटी में शनिवार सुबह महंत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कुटी के भीतर महंत का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर आसपास के संत और ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

संदीपनघाट के बदनपुर गंगा घाट स्थित आश्रम के संत बालकदास ने बताया कि जगदीश दास (70) को पेरई गांव के हनुमान मंदिर की कुटी का महंत बनाया गया था। करीब एक दशक पहले उनके चेला श्रीपथ को मंदिर की पूजा-पाठ और देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
बढ़ती उम्र और खराब स्वास्थ्य के चलते महंत अक्सर अस्वस्थ रहने लगे थे। शनिवार सुबह कुटी के भीतर महंत संदिग्ध हालात में मृत मिले। चेला श्रीपथ की सूचना पर बदनपुर गंगा घाट से संतों का दल और ग्राम प्रधान राम प्रकाश साहू समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि कुटी की भूमि को लेकर कुछ दिन पहले महंत ने अनहोनी की आशंका जताई थी। एहतियातन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि किसी प्रकार का संदेह या आरोप न रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें