फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: महाकुंभ... 20 घंटे में 20 हजार से ज्यादा वाहनों का आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
माघी पूर्णिमा पर महाकुंभ में स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है। मंगलवार की रात 12 बजे से बुधवार की रात आठ बजे तक 20 घंटे में 20 हजार वाहनों का आवागमन हुआ है। इसमें से महाकुंभ में जाने वाले वाहनों की संख्या लगभग आठ हजार रही। वहीं, महाकुंभ नगर से वापस लौटने वाले वाहनों की संख्या करीब 12 हजार रही।
विज्ञापन

बुधवार सुबह टोल कर्मियों को वाहनों को पास करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कोखराज टोल प्लाजा के प्रभारी अनूप कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार रात आठ बजे तक करीब 20 हजार वाहन गुजरे हैं। सामान्य दिनों में टोल से 24 घंटे में करीब 10 हजार वाहन दोनों साइड से गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें