फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ : श्रद्धालु डिपो तक नहीं आ पाए तो गांव लेने जाएगी रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। दूरदराज गांव का श्रद्धालुओं का जत्था अगर बस डिपो तक पहुंच पाया तो बस उसे लेने गांव जाएगी। परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए यह सेवा शुरू की है। ग्राम प्रधान संगमनगरी तक जाने के लिए गांव में ही रोडवेज बस मंगा सकते हैं। उन्हें बस में 52 श्रद्धालुओं की बुकिंग करानी होगी। बस फुल होने पर दो सवारियों का किराया भी माफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंझनपुर डिपो से 20 बसें महाकुंभ के लिए संचालित की जाएंगी। इन बसों का संचालन महाकुंभ के लिए 13 जनवरी से शुरू होगा। दूरदराज से जो यात्री डिपो तक नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए परिवहन निगम की ओर से गांवों में भी रोडवेज बसों की सुविधा दी जाएगी। शर्त यह कि गांव में कम से कम 52 सवारियां होनी चाहिए। उसके बाद गांव में बस पहुंच जाएगी और श्रद्धालुओं को संगमनगरी छोड़ेगी। कुंभ में जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो और बसों को भी लगाया जाएगा, जिसकी तैयारी की जा रही है।
रोडवेज बसों में सुनाई देंगे भजन
महाकुंभ में श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचाने के लिए रेलवे ने भरवारी और सिराथू स्टेशन पर स्पेशल ट्रेनों का ठहराव दिया है। वहीं, परिवहन निगम ने भी कमर कस ली है। मेले में जाने वाली बसों को दुरुस्त कराने के साथ भगवा रंग में रंगा गया है। साथ ही बसों पर महाकुंभ का संदेश देने वाले स्टीकर लगाए गए हैं। परिवहन निगम की 20 बसों में सफर के दौरान यात्रियों को भजन भी सुनाई देगा।
विज्ञापन

वर्जन
13 जनवरी से प्रयागराज में शुरू हो रहे महाकुंभ को लेकर मंझनपुर बस डिपो से 20 बसें संचालित होगी। किसी गांव में महाकुंभ में जाने के लिए 52 लोग एकत्रित होते हैं तो उनके गांव में स्पेशल बस भेजी जाएगी। पूरी बस बुक करने पर दो सवारी का किराया भी नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

सीबी राम, एआरएम, प्रयागराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें