कुंभ मेले में अपने उत्पादों के साथ खड़े सफलता फीड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के प्रतिनिधि। स्
महाकुंभ में कौशाम्बी के एक किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के उत्पाद की डिप्टी सीएम ने सराहना की है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से आयोजित एफपीओ कॉन्क्लेव में जैविक हल्दी व सरसों के तेल को दिखाया गया।
सरसवां ब्लॉक के किसानों ने मिलकर सफलता फीड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी नाम से एफपीओ बनाया है। एफपीओ किसानों के सहयोग से जैविक तरीके से हल्दी व सरसों के तेल का उत्पादन करता है। प्रदेश के 10 चुनिंदा एफपीओ में शामिल कौशाम्बी के एफपीओ के उत्पादों का महाकुंभ मेले में प्रदर्शन हुआ। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इनके उत्पाद की तारीफ की। एफपीओ के चेयरमैन रिषभ पांडेय, सीईओ मनीष कुमार व प्रमोटर राज कुमार के साथ ही लेखाकार ने अपने उत्पाद की विशेषता बताई। जिला कृषि अधिकारी संतराम ने बताया कि एफपीओ सक्रिय तरीके से जिले में किसानों के उत्पादों को पहचान दिलाने के लिए काम कर रहा है।