फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 22 Jun 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंझनपुर (ब्यूरो)। मुख्यालय स्थित पीएनबी बैंक के पास रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन की ओर से महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों भक्तों ने आस्था और विश्वास के साथ विधि-विधान से मां का पूजन किया। इस दौरान श्रद्घालुओं द्वारा किए गए संखनाद की ध्वनि और जयकारों से पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय रहा।
विज्ञापन


बतादें कि भगवती मावन कल्याण संगठन की ओर से मंझनपुर में हर महीने के तीसरे रविवार को महाआरती का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस इतवार को भी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें संस्था कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया। सभी ने एक स्वर में मां भगवती की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आराधना की। इसके बाद महाआरती में शामिल होकर पुण्य की कामना की। इस दौरान शखनाद और जयकारों की ध्वनि के साथ ही धूप, दीप, नैवेद्य की सुगंध से आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के बाद भक्तों को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष संतोष योगभारती ने कहाकि आधुनिकता के इस युग में लोग भारतीय संस्कृति का गला घोट रहे हैं। ज्ञान के अभाव में समाज गलत दिशा की ओर अग्रसर है। ऐसे में महाआरती का आयोजन करने के पीछे संगठन का उद्देश्य समाज को सही रास्ते पर ले जाना है।

 यह अनुष्ठान लोगों को नशा मुक्त और मांसाहार मुक्त चरित्रवान जीवन जीने की प्रेरणा देगा। बताया कि संगठन का विस्तार अब पूरी जिले में हो गया है। सभी ब्लाकों और तहसीलों में संगठन के पदाधिकारी मनोनीत कर दिए गए हैं। इस मौके पर ज्ञान स्वरूप मिश्र, राजेन्द्र अग्रहरि, शिवतरन गुप्ता, शिवराज सिंह, उमाशंकर केसरवानी, मिश्रीलाल जायसवाल, शशिभान गुप्ता, विजयलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें