गालीगलौज करते हुए भाई कुरैश व फुजैल पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पिटाई से कुरैश का दाहिना हाथ टूट गया और फुजैल का सिर फट गया। आरोप है कि इस दौरान दबंगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए गृहस्थी का सामान भी नष्ट कर दिया।
महिलाओं ने फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी धमकियां देते हुए भाग निकले। जख्मी हालत में परिजनों ने कुरैश व फुजैल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यूसुफपुर गांव में हुए विवाद में अतीक के गुर्गा समेत दोनों पक्षों से नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सरायअकिल कोतवाली इलाके के यूसुफपुर गांव में शनिवार दोपहर रंजिश को लेकर हुए विवाद और मारपीट मामले में दोनों पक्षों से पुलिस ने अतीक के गुर्गा समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन में जुटी हुई है।
यूसुफपुर गांव में शनिवार दोपहर परवेज अहमद और अख्तर हुसैन के बीच रंजिश को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। एक पक्ष के परवेज अहमद के मुताबिक अख्तर हुसैन अतीक का गुर्गा है। पुलिस उसे साल भर पहले माफिया के मददगार होने के आरोप में जेल भेज चुकी है। अख्तर के खिलाफ उनके भाई तुफैल अहमद ने कुछ महीनों पहले मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। उसी मुकदमा में सुलह को लेकर शनिवार दोपहर अख्तर हुसैन, आतिफ अहमद, अफान अहमद, मोहम्मद असलम व मतलूब अहमद घर पर चढ़ आए और लोहे की राड से हमला कर उनके भाई फुजैल व कुरैश को घायल कर दिया।
दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष के मतलूब अहमद ने बताया कि रंजिशवश परवेज व उनके भाई तुफैल, कुरैश और फुजैल ने मारपीट किया है। मारपीट में उन्हें व परिवार के अफान को चोटें आई हैं। दोनों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मामले में कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।