फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू से गई अधेड़ की जान

Wed, 27 May 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। लू ने मंगलवार को सिराथू के बंबूपुर गांव के एक अधेड़ की जान ले ली। दोपहर बाग से लौटते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। घरवालों के मुताबिक लू लगने से ही उसकी जान गई है। सुबह 10 बजे से ही धूप और लू के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हुआ है। दिन का तापमान करीब 47 डिग्री रहा।
विज्ञापन


सिराथू तहसील क्षेत्र के बंबूपुर गांव निवासी फूलसिंह (40) पुत्र मिठाई लाल मंगलवार सुबह बाग में आम की रखवाली करने गया था। दोपहर करीब एक बजे वह घर लौटा था। परिजनों के मुताबिक गर्मी से परेशान फूलसिंह ने घर आते ही पानी पी लिया। इसके कुछ देर बाद ही उसकी तबियत बिगड़ गई। जब तक परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जाते, उसकी सांस थम चुकी थी।  सुबह 10 बजते-बजते आसमान से ऐसी धूप चटकने लगती है। जैसे आग बरस रही हो। इससे लोगों का पलभर भी खुले आसमान के नीचे खड़े होना मुश्किल हो गया है।

 वहीं तेज धूप के साथ ही दिनभर गर्म हवाएं भी चलती रहती हैं। महगांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को दिन में करीब एक बजे तापमान करीब 47 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात का तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ अरविंद कनौजिया ने बताया कि धूप और लू से खुद को बचाकर रखना जरूरी है। सलाह दी कि लोग धूप में खाली पेट घर से न निकलें। वरना हीटस्ट्रोक की चपेट में आ सकते हैं। वहीं धूप में निकलते समय सिर, मुंह और आंख को ढकना जरूरी है। साथ ही बार-बार तरल पेय पदार्थ, रसीले फलों का सेवन जरूरी है। डा कनौजिया के मुताबिक बासी, दूषित खाद्य पदार्थ, कटे, सड़े, गले फलों से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें