फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने निजी कंपनी के सेल्स मैनेजर को पीटकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के जनका गांव के समीप बुधवार शाम बेखौफ बदमाशों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के सेल्स मैनेजर को लूट लिया। विरोध करने पर उसकी तमंचे के बट से पिटाई भी की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

संत रविदासनगर जिले के औरेया कस्बे का अरुण कुमार त्रिपाठी पुत्र राजमणि प्रयागराज स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी के सेल्स मैनेजर हैं। बुधवार को वह वसूली करने पूरामुफ्ती क्षेत्र में आए थे। पूरामुफ्ती, मीरपुर, मनौरी और जनका में वसूली करने के बाद बाइक से प्रयागराज लौट रहे थे। जनका गांव के समीप सूनसान स्थान पर पीछे से आए पल्सर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। इसके बाद कनपटी पर तमंचा सटाकर वसूली का करीब 45 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर तमंचे की बट से पिटाई भी की। फिर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही एसपी अभिनंदन फोर्स तथा एसओजी लेकर मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन, कामयाबी नहीं मिली। एसपी अभिनंदन ने बताया कि लुटेरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें