नेवादा। लोहिया गांवों में आवास आंवटन की अफसरों ने जांच शुरू कर दी है। नेवादा ब्लाक के खिजिरपुर गांव में सोमवार को खंड विकास अधिकारी ने आवासों की हकीकत का जायजा लिया। बीडीओ ने एक-एक आवासों के गुणवत्ता की जांच की। आवंटित व्यक्तियों के आवास मानक मुताबिक नहीं बनते मिलने पर प्रधान, ग्राम विकास अधिकारियों की जमकर क्लास ली। साथ ही मानक के अनुसार मकानों का निर्माण कराने का निर्देश दिया।
खंड विकास अधिकारी नेवादा कमलेश सिंह ने सोमवार को क्षेत्र के लोहिया गांव खिजिरपुर एलई (इमली गांव) का दौरा करके विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। बीडीओ ने बताया कि 64 लोगों को लोहिया आवास का आवंटन किया गया है। एक-एक लाभार्थी के घर पर दस्तक देकर निर्माण की गुणवत्ता और मानक की जांच की। बीडीओ ने बताया कि आवासों का निर्माण मानक के मुताबिक नहीं कराया जा रहा है।
ले आउटचार्ट (नक्शा) के मुताबिक मकानों का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इस दौरान राज्यवित्त और तेरहवें वित्त, मनरेगा, शौचालय आदि विकास कार्यों की जांच की। बीडीओ ने मकानों का मानक के अनुसार निर्माण नहीं कराने पर प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की जमकर क्लास ली। इस मौके पर एडीओ पंचायत कमलाकांत मिश्रा, जेई आरईएस राकेश श्रीवास्तव, वीडीओ सत्य प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।