फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के खिलाफ ग्रामीणाें ने खोला मोर्चा

Tue, 16 Dec 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर(ब्यूरो)। सिराथू ब्लाक के कादीपुर गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने गांव में कराए जा रहे सीसी रोड़ निर्माण में अनिमितता का आरोप लगाया है। सोमवार को गांव के लोगों ने मुख्य विकास अधिकारी से करते हुए निर्माण कार्य की जांच कराए जाने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सिराथू ब्लाक के कादीपुर गांव के रहने वाले राममिलन, पताली सरोज, ऋषभ पांडेय, नत्थूलाल, लक्ष्मी नारायण, शुभम पांडेय, हेमंत रावत आदि लोगों का कहना कि  लोहिया गांव बनने के बाद गांव में सीसी रोड़ का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि सीसी रोड का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। कहीं चौड़ी तो कहीं सकरी सड़क बनाई जा रही है। इतना ही नहीं निर्माण कार्य में प्रयोग की जाने वाली सामाग्री में भी गोलमाल किया जा रहा है। निर्माण कार्य में अनिमितता बरतने को लेकर नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को मामले की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से करते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। सीडीओ ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें