फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 108 हरे सागौन पेड़ काट ले गए लकड़हारे, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 28 Nov 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। चरवा के कमालपुर और मोहिउद्दीनपुर रतगहां गांव से छह दिन पहले लकड़हारों ने 108 हरे पेड़ काट कर लकड़ियां उठा ले गए। जानकारी पाकर क्षेत्रीय वन दरोगा ने चरवा पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बुधवार को सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक क्षेत्रीय वन दरोगा चायल भारत लाल पांडेय ने बताया कि 20 नवंबर की रात कमालपुर गांव के बाहर लकड़हारों ने चोरी छिपे 103 सागौन के हरे पेड़ काट डाले। उसकी लकड़ी वाहनों में लाद कर उठा ले गए।
उसी रात इलाके के ही मोहिउद्दीनपुर रतगहां गांव से पांच आम के हरे पेड़ काट कर भी उठा ले गए। जानकारी पाकर वन विभाग ने छानबीन शुरू करा दी। पूछताछ के दौरान पता चला कि प्रयागराज के बमरौली निवासी अली अहमद, कमालपुर निवासी सूर्या, मोहिउद्दीनपुर रतगहां गांव के विवेक सिंह समेत चार अज्ञात मजदूरों ने पेड़ों की कटाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें