मूरतगंज विकासखंड के बेरुआ ग्राम पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था बदहाल है। गांव में बने सार्वजनिक शौचालय पर ताला लटका हुआ है, जबकि आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) के बाहर कूड़े का अंबार लगा है। इससे गांव में स्वच्छता अभियान की हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत में लोगों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है लेकिन इसके बंद रहने से ग्रामीण इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, आरआरसी सेंटर के बाहर कूड़ा जमा होने से सफाई व्यवस्था की पोल खुल रही है। कूड़े का समय से निस्तारण नहीं होने के कारण गांव में गंदगी बनी हुई है। इससे आसपास के लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
वर्जन-
- बोले ग्रामीण
गांव में लोगों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय बनवाया गया है लेकिन उस पर ताला लटका रहने से इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिम्मेदारों को शौचालय नियमित रूप से खुलवाने की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि ग्रामीणों को परेशानी न हो।
संगम लाल, बेरुआ।
गांव में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आरआरसी सेंटर के बाहर कूड़ा जमा होने से गंदगी फैल रही है। कूड़े का नियमित उठान और निस्तारण कराया जाना चाहिए, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके।
सोनू सिंह ग्रामीण ।
सरकार गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए अभियान चला रही है, लेकिन बेरुआ ग्राम पंचायत में इसकी स्थिति संतोषजनक नहीं है। सार्वजनिक शौचालय बंद होने और सेंटर के बाहर कूड़ा जमा होने से लोगों को दिक्कत हो रही है।
शुकरू लाल, ग्रामीण।
वर्जन::
शौचालय बंद होने की सूचना नहीं है, ग्राम पंचायत में जहां भी कूड़े का ढेर लगा होगा, वहां टीम लगवाकर वृहद सफाई अभियान शुरू कर सफाई करवा दी जाएगी।
गिरजेश प्रसाद, बीडीओ
ग्राम पंचायत बेरुआ के रिसोर्स रिकवरी सेंटर के पास लगा कूड़े का ढेर। स्रोत: ग्रामीण - फोटो : ArchivE