कौशाम्बी कोतवाली के बिजिया चौराहे के पास बृहस्पतिवार की शाम बरातियों से भरा एक लोडर अनिंयत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गया। हादसे में लोडर सवार कई लोग घायल हो गए। इनमें से छह की हालत गंभीर है। सभी को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया।
हिसामबाद गढ़वा निवासी सालिक के बेटेे बद्री का रिश्ता महेवाघाट के शाहपुर गांव में तय हुआ है। बृहस्पतिवार की शाम सात बजे गढ़वा से तकरीबन दर्जन भर लोग एक लोडर वाहन पर सवार होकर शाहपुर बरात जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि रास्ते में बिजिया चौराहे के पास तेज रफ्तार लोडर अचानक अनियंत्रित होकर सतीरा नाले में पलट गया। चीख-पुकार सुन स्थानीय लोग दौड़ पड़े। पुलिस को सूचना देने के साथ ही लोडर के नीचे दबे सभी लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को सीएचसी कनैली भेजा। डॉक्टरों के मुताबिक इनमें से श्याम सुंदर, राजाराम, भैयन, कमलेश, धर्मपाल व देशराज की हालत गंभीर है।
कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। लोग केंद्रों पर पहुंचकर निशुल्क टीका लगवाकर खुद को सुरक्षित करें।