भगत का पुरा चौराहे के निकट शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। चित्रकूट से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे ई-रिक्शा को लोडर ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पश्चिमशरीरा क्षेत्र के पलरा व सेंगरहा के आठ लोग ई-रिक्शा से चित्रकूट के राजापुर से दर्शन-पूजन कर वापस लौट रहे थे। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे भगत का पुरा चौराहे के पास लोडर ने सामने से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चालक लोडर सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सीओ कौशाम्बी जागेश्वर प्रसाद पांडेय व थाना प्रभारी महेवाघाट प्रभुनाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां माया देवी (40) पत्नी राजाराम साहू व उनके पुत्र अरुण साहू (17) निवासी ग्राम पलरा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि राजाराम साहू (45) व दूसरे बेटे अनमोल (14), प्रेमवती सोनी (55), रोहित सोनी (22), यश सोनी (12) पुत्र हीरा लाल निवासीगण सेंगरहा और उमेश सोनी (35) निवासी देवीगंज कड़ाधाम घायल हो गए सभी का उपचार चल रहा है।
सीओ ने बताया कि फरार लोडर चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
माया देवी। फाइल फोटो
माया देवी। फाइल फोटो
माया देवी। फाइल फोटो
माया देवी। फाइल फोटो