मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक युवक ने बताया कि रविवार शाम उसकी बहन खेत गई थी। रास्ते में पड़ोस के एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने घर पहुंचकर यह बात परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित लड़की के भाई का कहना है कि उलाहना देने पर शोहदा उसे गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर लाठी से पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।