फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत, साथी झुलसा

विज्ञापन
Lineman dies due to electrocution, scorching partner - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत, साथी झुलसा
विज्ञापन

शट डाउन के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल करने वाले ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर
सैनी कोतवाली क्षेत्र के जोरावरपुर गांव में मंगलवार सुबह हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के जोरावरपुर गांव में मंगलवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक लाइनमैन की मौत हो गई। जबकि दूसरा झुलस गया। उसे नजदीक के एकनिजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। जेई ने शट डाउन के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल करने वाले ऑपरेटर के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

सैनी इलाके के कानेमई गांव निवासी लाल सिंह (35) पुत्र धर्म सिंह व अमिरतापुर निवासी रोशनलाल पुत्र वासुदेव अजुहा विद्युत केंन्द्र में संविदा पर लाइनमैन थे। बताया जाता है कि रविवार को आंधी आने से जोरावरपुर गांव में बिजली का तार टूटकर गिर गया था। मंगलवार सुबह दोनों लाइनमैन इसे जोड़ने गए थे। आरोप है कि शट डाउन के बाद भी ऑपरेटर रंजीत कुमार ने बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। लिहाजा करंट की चपेट में आने से लालसिंह खंभे पर ही चिपका रह गया। जबकि रोशनलाल छिटककर नीचे गिर पड़ा। ग्रामीणों ने आननफानन में निजी वाहन से झुलसे रोशनलाल को अजुहा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। लाइट कटवाकर खंभे पर चिपके लालसिंह को जबतक नीचे उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दर्दनाक हादसे की जानकारी पाकर एसडीएम सिराथू तथा सीओ सिराथू फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अवर अभियंता रामबहादुर भारतीय ने आरोपी ऑपरेटर के खिलाफ सैनी कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें