फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 हजार में फाल्ट, छह घंटे बाधित रही आपूर्ति

Fri, 13 Oct 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
33 केवी उपकेंद्र टेंवा में फाल्ट के चलते मंझनपुर उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार की भोर में बाधित हो गई। इसके चलते परेशानी खड़ी हो गई। जिन मोहल्ले में पेयजल पाइप लाइन अभी तक नहीं बिछी है, वहां के लोगों के सामने पानी का संकट से खड़ा हो गया। विद्युत आपूर्ति दस बजे बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



विद्युत उपकेंद्र मंझनपुर को बृहस्पतिवार की भोर 33 केवी टेंवा से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आठ बजे तक महकमे के जिम्मेदारों को गड़बड़ी की जानकारी ही नहीं हो सकी। मंझनपुर कस्बा सहित इलाके के ग्रामीणों ने आपूर्ति बाधित होने पर जेई का फोन घनघनाना शुरू किया तो फाल्ट ढूढ़ना शुरू किया गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट ठीक होने पर कस्बा सहित इलाकाई गांवों की आपूर्ति बहाल हो सकी। उधर, भोर में बिजली कटने से कस्बे के उन मोहल्लों में पानी का संकट खड़ा हो गया जहां पर पेयजल पाइप लाइन नहीं बिछी है। आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें