फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बिजली कड़कने से 33 हजार केवी लाइन के इंसुलेटर क्षतिग्रस्त

Thu, 02 Apr 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पुरखास उपकेंद्र के धारुपुर गांव के पास पोल पर चढ़कर बिजली ठीक करते लाइनमैन स्रोत -विभाग - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अचानक हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली कड़कने से विद्युत उपकेंद्र पुरखास के 33 केवी लाइन के तीन इंसुलेटर धारुपुर गांव के समीप क्षतिग्रस्त हो गए। कई गांवों के ट्रांसफाॅर्मर में भी तकनीकी खराबी आ गई। जिसके चलते उपकेंद्र से जुड़े गांवों में साढ़े तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

उपकेंद्र के अवर अभियंता मोहम्मद शफीक ने बताया कि बुधवार सुबह मौसम खराब होने से उपकेंद्र के 33 हजार केवी लाइन के तीन इंसुलेटर धारुपुर गांव के समीप टूटकर जमीन पर गिर गये थे। जिससे सुबह सात बजे से 10:30 बजे तक उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें