फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नाविकों की सुरक्षा के लिए मिलेंगी लाइफ जैकेट

Thu, 26 Mar 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सिराथू तहसील के कड़ा धाम कुबरी गंगा घाट में खड़ी नावें संवाद
विज्ञापन
गंगा और यमुना में नाव चलाने वाले पंजीकृत नाविकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से उन्हें लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई जाएगी। दैवी आपदा राहत आयुक्त ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर वर्ष 2025-26 में पंजीकृत नाविकों की सूची मांगी है। इसके बाद प्रशासन ने तहसील स्तर पर सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिराथू तहसील क्षेत्र के कड़ा धाम, लेहदरी, अफजलपुर सातों, शहजादपुर और अकबरपुर गंगा घाटों पर लोगों के आवागमन के लिए नावों से परिवहन की व्यवस्था है। इन घाटों पर बड़ी संख्या में नाविक नाव चलाकर लोगों को नदी के दूसरे छोर पर ले जाते हैं। ऐसे में नाविकों और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रदेश पीएसी की ओर से लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई जाएंगी।
अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर ने एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ को पत्र भेजकर 26 मार्च तक पंजीकृत नाविकों के नाम उपलब्ध कराने को कहा है। राजस्व निरीक्षक (आपदा) मिथलेश पाल ने बताया कि तहसील में करीब एक सौ नावें पंजीकृत हैं, जबकि कई नाव बिना पंजीकरण के भी संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

कड़ा धाम के नाविक अमित निषाद, भोला, संतोष, शिवकुमार, प्रमोद और प्रदीप ने बताया कि स्टीमर और मोटर बोट आने के बाद पारंपरिक नावों की सवारी कम हो गई है, जिससे कई नाव अनुपयोगी होकर खराब होने लगी हैं। ऐसे में लाइफ जैकेट सुरक्षा के लिहाज से काफी उपयोगी साबित होंगी।
एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने बताया कि दैवी आपदा राहत आयुक्त के निर्देश पर पंजीकृत नाविकों की सूची तैयार कराई जा रही है। सूची मिलने के बाद लाइफ जैकेट का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें