फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 फीसदी से कम उपस्थिति पर नहीं मिलेगा वजीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
75 फीसदी से कम उपस्थिति पर वजीफा सं वंचित हो जाएंगे छात्र
विज्ञापन

प्रजेंट सर नहीं, अब बायोमीट्रिक मशीन में लगेगी छात्रों की हाजिरी
मशीन नहीं लगवाने वाले शिक्षण संस्थानों को दी गई मान्यता निरस्त करने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। व्यवसायिक एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों के छात्र अब बिना वजह अनुपस्थित नहीं रह सकेंगे। हाजिरी दर्ज कराने के लिए उन्हें प्रेजेंट सर भी नहीं बोलना पड़ेगा। उनकी उपस्थिति बायोमीट्रिक मशीन में दर्ज होगी। जिलाधिकारी ने शिक्षण संस्थानों को हफ्ते भर के भीतर बायोमीट्रिक मशीन लगवाने का आदेश दिया है। इसके बाद मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति येाजना की समीक्षा की। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि व्यवसायिक एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों जैसे बीएड, बीटीसी आदि कॉलेजों में छात्रों की उपस्थिति काफी कम रहती है। यह भी बताया कि छात्रवृत्ति योजना का लाभ उन्हीं छात्रों को दिया जाएगा, जिनकी हाजिरी 75 फीसदी से कम नहीं होगी। डीएम ने अनुपस्थिति की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सभी व्यवसायिक एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों को एक सप्ताह के भीतर बायोमीट्रिक मशीन लगवाने का निर्देश दिया है। ताकि छात्र-छात्राएं मशीन में ही हाजिरी दर्ज करें। डीएम का कहना है कि हफ्ते भर के भीतर बायोमीट्रिक मशीन की व्यवस्था नहीं करने वाले शिक्षण संस्थानों के खिलाफ मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई कर दी जाएगी। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी इन्द्रसेन सिंह को भी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से विद्यालयों की रैंडम चेकिंग कराने का निर्देश दिया है। यह भी कहा है कि कॉलेजों की मनमानी से यदि कोई छात्र वजीफे से वंचित रहता है तो ऐसे कॉलेजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। डीएम की सख्ती के बाद कॉलेज संचालकों के होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें