फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: निलंबन की कार्रवाई वापस न होने पर लेखपालों ने दी धरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील लेखपाल संघ ने निलंबित साथी की बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को बैठक की और एसडीएम योगेश कुमार गौड़ को पत्र देकर 24 घंटे में निलंबन वापस न होने पर कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। संघ के लोगों ने बताया 15 दिन पूर्व आश्वासन देने के बाद भी अब तक निलंबित लेखपाल को बहाल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सिराथू तहसील कार्यालय में संघ के मंत्री शिव शंकर पाल की मौजूदगी में एक बैठक हुई। जिसके बाद एसडीएम को पत्र देकर बताया गया कि लेखपाल सुशील श्रीवास्तव को नौ जनवरी को बिना किसी ठोस कारण के निलंबित कर दिया गया है।
इसपर 10 जनवरी को संगठन ने पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने के लिए मांग की थी। एसडीएम की तरफ से सुशील श्रीवास्तव को सप्ताह भर में बहाल करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन, 15 दिन बीतने के बाद भी बहाली नहीं हुई। ऐसे में लेखपालों में नाराजगी है। उन्होंने 24 घंटे में बहाली न होने पर विभागीय कार्य का बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर लेखपाल मुकेश पटेल, वहाज खान, अचल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें