फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 वें दिन भी धरने पर रहे लेखपाल

विज्ञापन
Lekhpal was on strike on 19th day - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
19 वें दिन भी धरने पर रहे लेखपाल
विज्ञापन

मंझनपुर। प्रशासनिक कार्रवाई से बेखबर लेखपालों ने 19 वें दिन भी मांगों को लेकर डायट मैदान में धरना दिया। शनिवार को भी खुले आसमन के नीचे सरकार विरोधी नारेबाजी की ।
विज्ञापन

वेतन विसंगति समेत आठ मांगों को लेकर प्रांतीय संगठन के आह्वान पर जिले भर के लेखपाल दस दिसंबर से कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन के कारण कार्य प्रभावित होता देख शासन ने एस्मा लागू कर हड़ताल को अवैध करार दिया। इसके बाद भी लेखपालों ने आंदोलन वापस नहीं लिया तो डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर लेखपाल संघ के आठ पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया। सभी को सेवा बाधित करने की चेतावनी भी दी गई। लेखपालों पर इसका भी कोई असर नहीं पड़ा। शनिवार को भी लेखपालों ने लगातार 19 वें दिन जिलाध्यक्ष रोशनलाल यादव की अध्यक्षता में मंझनपुर स्थित डायट मैदान में धरना दिया। इस दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी भी किया। उधर, लेखपालों के ऐतराज करने पर प्रशासन ने एक दिन पहले धरनास्थल के समीप कराई गई खुदाई को बराबर करा दिया। इस मौके पर जिला मंत्री धर्मराज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, प्रशांत उपाध्याय, बसंतलाल गुप्ता, सर्फराज, सुल्तान अहमद, अनिल अग्रहरि समेत तमाम लेखपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें